क्या है ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 ? भारत को मिला चौथा स्थान— कौन से तीन देशों को मिला शीर्ष स्थान ?
विश्व फायरपावर इंडेक्स (Global Firepower Index) एक वार्षिक रैंकिंग है जो विभिन्न देशो की सैन्य शक्ति आकलन है जिसमे विभिन्न कारकों (factors) जैसे रक्षा बजट, सैन्य कर्मी, उपकरण, भौगोलिक लाभ और तकनीकी प्रगति के आधार पर देशों की सैन्य शक्ति का आकलन कियाजाता है।
भारत का चौथा स्थान इसे संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) (1), रूस (Russia) (2), और (3) चीन (China) के ठीक पीछे रखता है, जबकि यह फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी जैसी प्रमुख यूरोपीय शक्तियों से आगे है।
भारत की शीर्ष 5 वैश्विक सैन्य शक्तियों में रैंकिंग में योगदान देने वाले कुछ प्रमुख पहलू निम्नलिखित हैं:-
- मजबूत सशस्त्र बल
- भारतीय सेना (Indian Army): विश्व की सबसे बड़ी स्थायी सेनाओं में से एक, जिसमें 1.4 मिलियन से अधिक सक्रिय कर्मी हैं।
- भारतीय नौसेना (Indian Navy): विमान वाहक, परमाणु पनडुब्बी और आधुनिक युद्धपोतों वाली एक शक्तिशाली नौसेना है।
- भारतीय वायु सेना (Indian Air Force): राफेल, सुखोई Su-30MKI और स्वदेशी तेजस जैसे उन्नत लड़ाकू विमानों से सुसज्जित एक प्रभावशाली वायु सेना है।
- स्वदेशी रक्षा उत्पादन मे DRDO, HAL और ISRO जैसी संस्थाएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
- तेजस लड़ाकू विमान, INS विक्रांत विमान वाहक और अग्नि मिसाइल सिस्टम जैसी स्वदेशी परियोजनाएँ भारत की रक्षा उत्पादन आत्मनिर्भरता को दर्शाती हैं।
- अग्नि-V और K-4 जैसी उन्नत परमाणु-सक्षम मिसाइलों के साथ, भारत संभावित खतरों के खिलाफ प्रभावी प्रतिरोध बनाए रखता है।
- तकनीकी प्रगति
- AI, साइबर युद्ध इकाइयों, ड्रोन और अंतरिक्ष-आधारित रक्षा प्रणालियों के समावेश ने भारत की आधुनिक युद्ध क्षमताओं को बढ़ाया है।
- रक्षा अंतरिक्ष एजेंसी (Defence Space Agency) के हालिया (recent) लॉन्च से भारत की अंतरिक्ष रक्षा स्थिति और मजबूत हुई है ।
और पढे..
क्या होता है ब्रेन रॉट (Brain Rot) जिसे 2024 में ऑक्सफ़ोर्ड वर्ड ऑफ़ द ईयर चुना गया था ?