कौन हैं भारतीय मूल के 22 वर्षीय इंजीनियर आकाश बोब्बा जिन्हे अमेरिकी सरकार ने नियुक्त किया है? अमेरिकी सरकार में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) क्या है?
हाल ही में, भारतीय मूल के 22 वर्षीय इंजीनियर आकाश बोब्बा ने अमेरिकी सरकार के ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी’ (DOGE) में शामिल होकर सुर्खियाँ बटोरी हैं। इस विभाग का नेतृत्व प्रसिद्ध उद्यमी एलन मस्क कर रहे हैं।आकाश बोब्बा एक प्रतिभाशाली इंजीनियर हैं, जिन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के मैनेजमेंट एंटरप्रेन्योरशिप टेक्नोलॉजी (MET) कार्यक्रम से शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने मेटा, पलांटिर, और ब्रिजवाटर एसोसिएट्स जैसी प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप भी की है।
DOGE में आकाश की भूमिका :-
आकाश बोब्बा की DOGE में नियुक्ति उनकी प्रतिभा का प्रमाण है। हालांकि, उनकी सरकारी अनुभव की कमी पर उठे सवालों के बीच, यह देखना दिलचस्प होगा कि वे और उनकी टीम अमेरिकी सरकारी प्रक्रियाओं में किस प्रकार सुधार लाते हैं।
डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) क्या है?
DOGE अमेरिकी सरकार का एक नवगठित विभाग है, जिसका उद्देश्य संघीय नौकरशाही में सुधार, अनावश्यक नियमों को हटाना, और सरकारी खर्चों में कटौती करना है। इस विभाग का नेतृत्व एलन मस्क और विवेक रामास्वामी कर रहे हैं। DOGE का मिशन 4 जुलाई, 2026 तक संघीय एजेंसियों में बड़े पैमाने पर सुधार लाना है।
यह विभाग व्हाइट हाउस तथा प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के साथ मिलकर कार्य करता है।
भारत में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) जैसी संस्थाएँ:-
केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC): यह एक स्वतंत्र संस्था है जो केंद्रीय सरकारी संगठनों में सतर्कता गतिविधियों की निगरानी करती है और भ्रष्टाचार रोकने के लिए विभिन्न प्राधिकारियों को सलाह देती है।
ई-गवर्नेंस पहल: भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया जैसी पहलों के माध्यम से सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन और अधिक पारदर्शी बनाने का प्रयास किया है।
निति आयोग (NITI Aayog): यह भारत सरकार की एक प्रमुख नीति थिंक टैंक है, जो सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने और सरकारी योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए काम करती है।
और पढे….आधार कार्ड धोखाधड़ी रोकने के लिए आधार लॉक करना क्यों है जरूरी?